Latest Government Jobs & Exam Updates Govt Jobs Updates
✦ YOUR CAREER STARTS HERE

Discover Your Dream Career

Find the latest Government Jobs, Admit Cards, Results and Exam Updates — all in one place.

🔥 Latest Government Jobs

View All →
Advertisement

Saturday, 5 June 2021

Unlock Delhi :7 June से चलेगी मेट्रो, खुलेंगे मॉल-बाजार और ऑफिस, जाने केजरीवाल की प्रेस कांफेरेस की ख़ास बातें

 दिल्ली में सात जून यानी आने वाले सोमवार सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन लगा है इसके साथ ही अनलॉक की प्रक्रिया भी इस हफ्ते से शुरू हो चुकी है। शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली में सीमित लॉकडाउन बढ़ाने के साथ ही दूसरे चरण के अनलॉक के बारे में भी घोषणा की। उन्होंने बताया कि दिल्ली में सीमित तौर पर लॉकडाउन जरूर जारी रहेगा लेकिन सात जून से अनलॉक-2 के तहत काफी रियायतें दी जा रही हैं। इसमें मेट्रो संचालन से लेकर बाजार का खुलना भी शामिल है। आइये कुछ पॉइंट्स में जानते   हैं अरविन्द केजरीवाल ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस में क्या क्या कहा है . 

delhi unlock 2.0 7 may 2021


1)दिल्ली में कोरोना की संक्रमण दर वर्तमान में आधा प्रतिशत तक आ पहुंची है और रोजाना के केस 500 से कम होने के चलते रियायतें दी जा रही हैं, अगर केस बढ़े तो सख्ती भी बढ़ सकती है।

2)दिल्ली के सभी बाजार और मॉल ऑड-ईवन के आधार पर सुबह 10.00 बजे से लेकर रात 8.00 बजे तक खुलेंगे। आधी दुकानें एक दिन खुलेंगी और आधी दूसरे दिन दुकानों के नंबर के आधार पर ऑड-ईवन का फैसला होगा।

3)सरकारी दफ्तरों में ग्रुप ए वाले अफसर 100 क्षमता के साथ काम करेंगे लेकिन उनके नीचे वाले 50 प्रतिशत कर्मचारी ही काम करेंगे। इसेंशियल सर्विस से जुड़े विभागों में 100 प्रतिशत कर्मचारी काम करेंगे, लेकिन कौन सा विभाग जरूरी सेवा में आता है वह उसके एचओडी फैसला लेंगे।

4)सभी निजी दफ्तर 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम करेंगे। कोशिश करेंगे कि ज्यादा से ज्यादा लोग वर्क फ्रॉम होम करेंगे। समय का भी ध्यान उन्हें रखना होगा ताकि एक समय पर ज्यादा भीड़ सड़कों पर न हो।

5)स्टैंड अलोन शॉप और जरूरी सेवाओं से जुड़ी दुकानें रोज खुलेंगी।

दिल्ली मेट्रो 50 प्रतिशत सीट क्षमता के साथ चलेगी।

6)ई-कॉमर्स की व्यवस्था जारी रहेगी।

7)इसके बाद आने वाले हफ्ते में देखेंगे कि कोरोना की कैसी स्थिति है उसके हिसाब से रियायत देेंगे

8)हमें अब एक्सपर्ट की राय के अनुसार 37000 की पीक के लिए तैयारी करनी है। ऐसा नहीं है कि अब पीक नहीं आएगी लेकिन अगर हम इस बेस के साथ तैयार हो गए तो मामले बढ़ने पर हम और तैयारी कर सकेंगे।

9)दिल्ली में एक पीडिएट्रिक टास्क फोर्स अलग से बनाई गई है जो तय करेगी कि कितने आईसीयू बेड होने चाहिए, उसमें से कितने बच्चों के होने चाहिए और बच्चों के लिए भी किस तरह के बेड होने चाहिए। इसके साथ ही उनके लिए सबकुछ अलग होगा।



No comments:

Post a Comment

Advertisement